![]()

रोते बिलखते मौके पर पहुंचे परिजन
Maharajganj kabhar live
महराजगंज। जिले में रेल पटरी के किनारे एक युवक और युवती की संदिग्ध हालत में शव देखने को मिला। शव मिलने के बाद आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम युवक और युवती के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। आशंका जताई जा रही है कि युवक और युवती प्रेम प्रसंग में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर लिए है।
दरअसल यह पूरा मामला महराजगंज जिले के संपतिहवा पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत गांव नईकोट के टोला महुआरी की है। ग्रामीणों के मुताबिक यहां पर रेल पटरी के किनारे एक युवक और युवती बैठकर काफी देर से बातचीत कर रहे थे। इसी बीच रेल पटरी पर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन आते देख दोनों अचानक ट्रेन के आगे कूद गए। इस दौरान युवक और युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मृत युवक की पहचान गोलू कन्नौजिया निवासी भगीरथपुर और मृत युवती की पहचान सरिता भारती निवासी नईकोट के रूप में हुई है।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मुताबिक घटना की जांच की जा रही है। इसका क्या कारण है अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि प्रथम दृश्यता आत्महत्या की लग रही है। दिनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


