Advertisement

सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा में डीएम सख्त, लंबित परियोजनाएं जल्द पूरी करने के दिए जिम्मेदारों को निर्देश

Loading

कलेक्ट्रेट में बैठक करते डीएम

Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों की विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने लक्ष्य के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने कृषि, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल कल्याण, नेडा, पर्यटन, पिछड़ा वर्ग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उद्यान, मत्स्य समेत विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने फैमिली आईडी निर्माण का कार्य मिशन मोड में पूरा करने के निर्देश दिए और कहा कि सभी विभाग निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करें। डीएम ने पिछले माह सड़क अनुरक्षण कार्यों की खराब प्रगति पर नाराजगी जताते हुए इस माह शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया। समाज कल्याण अधिकारी को सामूहिक विवाह योजना के लाभार्थियों के खातों में समय से भुगतान हस्तांतरित कराने के लिए कहा। वहीं वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत लंबित डीपीआर को जल्द पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश डीएसटीओ को दिए।
उन्होंने सीएमआईएस पर लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। साथ ही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बृजमनगंज, अभ्युदय कंपोजिट विद्यालय केवलापुर, जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय महराजगंज तथा पुलिस लाइन ट्रांजिट हॉस्टल का हैंडओवर तत्काल पूरा कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने आगे कहा कि सभी विभाग योजनाओं की प्रगति पर विशेष ध्यान दें, ताकि जनपद की रैंकिंग में और सुधार हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में ‘सी’ और ‘डी’ ग्रेड किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, डीएफओ निरंजन सुर्वे, जिला विकास अधिकारी बी.एन. कन्नौजिया, डीएसटीओ निरंकार, एआर कोऑपरेटिव सुनील गुप्ता, सहायक पर्यटन अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया मिश्रा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, बीएसए सुरजीत कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
error: Content is protected !!