Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़: कनमिसवा बार्डर से 27 पेटी नेपाली शराब बरामद, तस्कर फरार

Loading

बरामद नेपाली शराब के साथ सुरक्षा टीम

निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत नेपाल के कनमिसवा बार्डर से आबकारी, एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम बुधवार आधी रात में घेराबंदी कर 27 पेटी अवैध नेपाली शराब बरामद कर ली। जबकि आरोपी तस्कर अंधेरे में सुरक्षा टीम को चकमा देकर मौके से भागने में सफल रहे। टीम बरामद नेपाली शराब को कब्जे में लेकर वृहस्पतिवार को आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस दौरान सरहद में अवैध धंधा करने वाले धंधेबाजों में हड़कंप मचा रहा।
आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव के अनुसार मुखबिर से उन्हें सूचना मिली कि भारत नेपाल के कनमिसवा बार्डर के इर्द गिर्द पगडंडियों के रास्ते नेपाली शराब की अवैध तरीके से तस्करी किया जा रहा है। ऐसे में वह पहले बार्डर पर तैनात झुलनीपुर बीओपी के एसएसबी और बहुआर पुलिस को सूचना दी। उसके बाद आधी रात करीब ढाई बजे संयुक्त टीम के साथ मौके पर पहुंच घेराबंदी कर ली। इसी बीच बार्डर के पिलर संख्या 499 के पास से एक शख्स नेपाल से भारतीय सीमा क्षेत्र में घुस रहा था। जिसे संदिग्ध होने पर दौड़ाया गया, तो शख्स अंधेरे का फायदा उठाते हुए नेपाल राष्ट्र की ओर भागने में सफल रहा। वही आस पास की झाड़ियों की तलाशी लेने पर अवैध सामान से भरी सात बोरियां मिली। जिसकी जांच पड़ताल की गई, तो पता चला कि बोरियो में रखे 27 पेटी से 810 बोतल नेपाल की विभिन्न कंपनियों की अवैध शराब बरामद हुई। ऐसे में शराब की खेप को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!