Loading

झोपड़ी पर गिरा पेड़
रिपोर्ट, इजहार अली सिद्दीकी
झुलनीपुर। बहुआर चौकी क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा से सटे गांव करमिसवा में शुक्रवार देर रात आई आंधी और बारिश के दौरान एक विशाल जामुन का पेड़ झोपड़ी पर गिर पड़ा। हादसे के समय झोपड़ी में सो रहे दंपती बाल-बाल बच गए। हालांकि झोपड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार करमिसवा निवासी रामलखन भारती (42), पुत्र पियारे भारती, शुक्रवार रात भोजन करने के बाद अपनी पत्नी के साथ झोपड़ी में सो रहे थे। रात करीब एक बजे तेज आंधी और बारिश के बीच दरवाजे के सामने खड़ा जामुन का विशाल पेड़ अचानक झोपड़ी पर गिर पड़ा। तेज आवाज सुनकर दंपती की नींद खुल गई और उन्होंने किसी तरह झोपड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
पेड़ गिरने से झोपड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि परिवार का कोई सदस्य घायल नहीं हुआ। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पेड़ हटाने में जुट गए। हादसे से परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है।
error: Content is protected !!