![]()

गिरफ्तार आरोपी
Maharajganj kabhar live
महराजगंज। चौक थाना क्षेत्र में विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सोमवार को आरोपी पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हत्या के लिए कथित रूप से उकसाने वाले एक बाल अपचारी किशोर को भी पुलिस कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
चौक थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष पटेल ने बताया कि बीते 5 जुलाई 2026 को चौक थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 निवासी सीतारा पत्नी विक्रम यादव की हत्या के मामले में आरोपी पति समेत कुल सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस टीम साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पति विक्रम उर्फ श्रवण ससुर राजेन्द्र और सास भानमती को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही हत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक बाल अपचारी किशोर को भी पुलिस कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई करते हुए सभी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।


