मिट्टी पर इंटरलाकिंग ईट बिछाते मजबूर

Loading

मिट्टी पर इंटरलाकिंग ईट बिछाते मजबूर
Mahrajganj khabar live 
महराजगंज। निचलौल विकासखंड क्षेत्र के रेंगहिया गांव में ग्राम पंचायत की ओर से लाखों रुपये की लागत से कराए गए इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण में अनियमितता का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद हुई जांच में सड़क निर्माण में कई कमियां पाए जाने की बात सामने आई है। जांच के दौरान पुरानी इंटरलॉकिंग सड़क के ऊपर मिट्टी डालकर नई इंटरलॉकिंग ईंट बिछाए जाने की बात भी सामने आई।
मामले की जांच के लिए गठित दो सदस्यीय टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और मौके की स्थिति का जायजा लिया। टीम में बीटीए राजेश सिंह और एडीओ कोऑपरेटिव जगत नारायण प्रजापति शामिल रहे। जांच के दौरान सड़क निर्माण से संबंधित कई बिंदुओं पर खामियां मिलने से ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों में हड़कंप मच गया है।
जांच टीम में शामिल बीटीए राजेश सिंह ने बताया कि मौके पर जांच के दौरान इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण में काफी कमियां सामने आई हैं। निर्माण कार्य में मानकों के अनुपालन को लेकर भी स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर मामले में दोषी पाए जाने वाले जिम्मेदारों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद जिम्मेदारों में मचा हड़कंप
सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर जांच शुरू होने के बाद ग्राम पंचायत से जुड़े जिम्मेदारों में खलबली मची हुई है। जांच टीम ने मौके की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई है। अब जांच रिपोर्ट में क्या तथ्य सामने आते हैं और उच्चाधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं।
error: Content is protected !!