![]()

Maharajganj khabar live
निचलौल। सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय, टिकुलहिया में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की रानी लक्ष्मीबाई इकाई की ओर से साइबर अपराध एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निचलौल थाने से पहुंची साइबर टीम ने छात्राओं को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के प्रमुख वक्ता संजीव सिंह ने साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए जागरूकता बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी हो जाती है तो तत्काल 1930 पर कॉल करें या साइबर क्राइम पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत करने से ठगी की रकम को रोकने और पीड़ित को राहत दिलाने में मदद मिल सकती है। साइबर टीम में उप निरीक्षक संजय यादव, कांस्टेबल दिलीप यादव, अवनीश सिंह और स्नेहा गुप्ता शामिल रहे। टीम ने छात्राओं को ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी और अन्य व्यक्तिगत विवरण किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी। कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार ने स्वयंसेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या लिंक पर अपनी व्यक्तिगत अथवा बैंकिंग जानकारी साझा न करें।
महाविद्यालय के प्राचार्य श्याम बिहारी अग्रवाल ने भी साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने और डिजिटल माध्यमों का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानी साइबर ठगी से होने वाले बड़े नुकसान से बचा सकती है। इस अवसर पर उप्राचार्य सत्येंद्र गुप्ता, कला संकाय अध्यक्ष डिंपल पटेल, विज्ञान संकाय अध्यक्ष रामकेश चौधरी, मानवेंद्र तिवारी, तानिया जायसवाल, साक्षी त्रिपाठी, उमेश प्रजापति, दिनेश साहनी, डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. आनंद कुमार मिश्र, अमेरिका यादव, प्रदीप द्विवेदी, योगेश विश्वकर्मा सहित एनएसएस की स्वयंसेविकाएं ज्योति विश्वकर्मा, अनामिका, प्रीति भारती, सत्या सिंह, मुक्ति तिवारी, खुशी पटेल, रेनू यादव, गुलिस्ता खातून आदि मौजूद रहीं।


