तिलबारी गांव के बाहर खेत से बरामद चाइनीज लहसुन की बोरियां

Loading

तिलबारी गांव के बाहर खेत से बरामद चाइनीज लहसुन की बोरियां
रिपोर्ट, इजहार अली सिद्दकी
झुलनीपुर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी की पथलहवा बीओपी टीम ने मंगलवार रात बड़ी कार्रवाई की। निचलौल थाना क्षेत्र के करमिसवा टोला तिलबारी गांव के बाहर खेत में बने झोपड़ी के अंदर छिपाकर रखी गई 72 बोरी चाइनीज लहसुन बरामद की गई। प्रत्येक बोरी में 20 किलोग्राम लहसुन था। कुल वजन 1440 किलोग्राम (14.40 क्विंटल) निकला।
एसएसबी अधिकारियों के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि भारत-नेपाल सीमा से करीब 500 मीटर दूर तिलबारी गांव के बाहर खेत में चाइनीज लहसुन छिपाकर रखा गया है। तस्कर इसे पिकअप में लादकर दूसरे स्थान पर भेजने की तैयारी में थे। सूचना मिलते ही बीओपी पथलहवा की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
जवानों ने खेत की तलाशी ली तो वहां बोरियों में भरकर रखा गया चाइनीज लहसुन बरामद हो गया। एसएसबी टीम की भनक लगते ही तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। जवानों ने आसपास के इलाके में उनकी तलाश भी की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सहायक कमांडेंट संदीप सिंह ने बताया कि बरामद चाइनीज लहसुन को जब्त कर लिया गया है। मामले में संबंधित विभाग को सूचना देते हुए आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
error: Content is protected !!