मृत बच्चा का फाइल

Loading

मृत बच्चा का फाइल
Mahrajganj khabar live 
महराजगंज। जिले के चौक थाना क्षेत्र के मधुबनी पोखरा टोला से शानिवर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। कमरे में बेड पर सो रहे मां-बेटे को जहरीले करैत सांप ने डस लिया। हादसे में 11 वर्षीय अर्पित की मौत हो गई, जबकि उसकी मां सुगंधा की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
बताया जा रहा है कि भोर में करैत सांप खिड़की के सहारे कमरे में दाखिल हुआ और सीधे बेड पर गिर पड़ा। सांप ने सबसे पहले सो रहे अर्पित के हाथ में डस लिया। बच्चे की चीख सुनकर उसकी मां सुगंधा की नींद खुल गई। उन्होंने कमरे की लाइट जलाई तो चादर में छिपे सांप ने उनके गाल पर भी डस लिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में दोनों को महराजगंज जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए। वहां चिकित्सकों ने अर्पित को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सुगंधा की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
हेलमेट के फोम में छिपा था करैत
घटना की जानकारी मिलने पर वन्यजीव रक्षक रामबचन साहनी की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कमरे की तलाशी ली तो जहरीला करैत हेलमेट के फोम में छिपा मिला। वन्यजीव रक्षकों ने सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक स्थान पर छोड़ दिया।
झाड़-फूंक के लिए शव ले गए परिजन
उधर, अंधविश्वास और बच्चे के जिंदा होने की उम्मीद में परिजन अर्पित के शव को झाड़-फूंक कराने के लिए गाजीपुर के अमवा सती माता मंदिर ले गए। घटना के बाद कृष्ण मुरारी यादव के परिवार में मातम पसरा हुआ है। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
error: Content is protected !!