नेपाल में पिस्टल बेचने के लिए चमनगंज पुल पर ग्राहक का इंतजार कर रहा युवक गिरफ्तार,जेल

अपराध ब्रेकिंग न्यूज़ राज्य

Loading

पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
Maharajganj khabar live
निचलौल। थाना क्षेत्र के चमनगंज पुल के पास बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्टल और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी नेपाल के किसी व्यक्ति को पिस्टल बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से 32 बोर की पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान पिपराकाजी निवासी अमित चौधरी (23) पुत्र राजकुमार चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर वांछित और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चमनगंज पुल के पास एक युवक अवैध पिस्टल लेकर खड़ा है और नेपाल के किसी व्यक्ति को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर युवक भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। 32 बोर की पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने पिस्टल का लाइसेंस मांगा, लेकिन आरोपी कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया हज। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक कपिल प्रजापति और कांस्टेबल राम आशीष यादव शामिल रहे।