घायलों को एम्बुलेंस से ले जाते लोग

Loading

घायलों को एम्बुलेंस से ले जाते लोग
रिपोर्ट, इजहार अली सिद्दकी
झुलनीपुर। निचलौल थाना क्षेत्र के झुलनीपुर-खड्डा मार्ग पर शुक्रवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो शिक्षक घायल हो गए। हादसा बैठवलिया 14/7 पुल के पास हुआ। दोनों शिक्षक एक ही बाइक से झुलनीपुर की ओर से खड्डा लौट रहे थे।
बहुआर चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि घायल शिक्षकों की पहचान अनुप मौर्या निवासी वाराणसी और अनिल कुमार निवासी आजमगढ़ के रूप में हुई है। दोनों कुशीनगर जिले के खड्डा में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। शुक्रवार रात करीब 10 बजे दोनों बाइक से खड्डा लौट रहे थे। इसी दौरान बैठवलिया 14/7 पुल के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
error: Content is protected !!