Advertisement

शादी का कार्ड बांटकर लौट रहा युवक सड़क हादसे में घायल

Loading

रिपोर्ट, पुनीत कुमार पांडेय

परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के छातिराम में सोमवार को दोपहर लगभग एक बजे अपनी शादी का कार्ड बांटकर वापस लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में घायल हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक अखिलेश यादव अपने टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने गाड़ी से घायल को सीएचसी परतावल पहुंचाया। पूछताछ में उसने अपना नाम परमेश्वर 24 पुत्र सुरेश निवासी अमवा बताया। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। घायल युवक ने बताया कि वह अपने शादी का कार्ड बांटकर वापस घर आ रहा था।

error: Content is protected !!