![]()

Mahrajganj khabar live
निचलौल। क्षेत्र स्थित चंद्रगुप्त मौर्य साइन एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में बृहस्पतिवार को जन्माष्टमी पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा के स्वरूप में सजकर सभी का मन मोह लिया।

कक्षा सात की छात्रा जानवी ने राधा और काव्या कुशवाहा ने श्रीकृष्ण का रूप धारण किया। इसके अलावा स्वेच्छा चौहान, प्रकृति गुप्ता, आराध्या लक्ष्मी, रिया सहित कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं ने झांकी में सहभागिता कर आकर्षक प्रस्तुति दी। छात्राओं की प्रस्तुति देखकर विद्यालय परिसर भक्तिमय हो उठा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुशवाहा ने छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि जन्माष्टमी आस्था और भक्ति का पर्व है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य के मार्ग पर चलने और अधर्म के विरुद्ध धर्म की विजय का संदेश देता है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक विशाल तिवारी, अभिषेक पटेल, गोविंद कुशवाहा, राजेंद्र चौरसिया, काजल, निक्की, रीना और श्रेया द्विवेदी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। शिक्षकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

