![]()

राईसमिल का फोटो
Maharajganj kabhar live
महराजगंज। भारत नेपाल बार्डर से सटे नौतनवा थाना क्षेत्र स्थित संपतिया गांव में संचालित शंकर राइस मिल पर आयकर विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी है। पिछले 24 घंटे से अधिक समय से चल रही जांच के चलते जिले के राइस मिल कारोबारियों में हलचल तेज हो गई है। विभाग की टीम वित्तीय लेन-देन, बैंक अभिलेखों और अन्य दस्तावेजों की गहन पड़ताल करने में जुटी हुई है।
सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग के अधिकारियों ने राइस मिल के खरीद-बिक्री से जुड़े रिकॉर्ड, बैंक लेन-देन, स्टॉक रजिस्टर और अन्य वित्तीय दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर उनकी जांच शुरू की है। इस दौरान मिल संचालकों और कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। कार्रवाई के दौरान मिल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है और आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है।
आयकर विभाग की इस कार्रवाई की जानकारी मिलते ही जिले के अन्य राइस मिल संचालकों में भी हलचल बढ़ गई है। कई कारोबारी अपने वित्तीय दस्तावेजों और अभिलेखों की समीक्षा में जुट गए हैं।
सूत्रों का यह भी दावा है कि जांच के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी और नेपाल सीमा से जुड़े कुछ दस्तावेज विभाग के संज्ञान में आए हैं। हालांकि करीब दो करोड़ रुपये नकद मिलने और कथित फर्जी दस्तावेज मिलने संबंधी चर्चाओं की आयकर विभाग ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। विभाग की ओर से अब तक इस संबंध में कोई प्रेस विज्ञप्ति भी जारी नहीं की गई है।


