![]()

Maharajganj khabar live
निचलौल। मधवलिया रेंज के क्षेत्रीय वन अधिकारी अजीत कुमार के नेतृत्व में बुधवार को वन विभाग की टीम ने निचलौल से मधवलिया वन विश्राम गृह जाने वाले मार्ग पर कार्रवाई करते हुए अवैध अतिक्रमण हटवा गया। अभियान के दौरान वन मार्ग को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
कार्रवाई के दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी अजीत कुमार ने अतिक्रमणकर्ताओं को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि वन भूमि अथवा वन मार्ग पर किसी भी प्रकार का अनधिकृत कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में यदि किसी व्यक्ति ने दोबारा वन मार्ग या वन भूमि पर अतिक्रमण करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ वन अधिनियम और संबंधित विधिक धाराओं के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वन विभाग की कार्रवाई से वन मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर आवागमन का रास्ता साफ कराया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि वन भूमि और वन मार्गों की सुरक्षा के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा। अभियान के दौरान उप क्षेत्रीय वन अधिकारी शशि कुमार, वन दरोगा राजेश कुमार तिवारी, आशीष कुमार सिंह, मारकण्डेय पाण्डेय, अभिषेक गौतम, माली/चौकीदार रामेश्वर पाल तथा न्यूनतम वेतनकर्मी रामनरेश, नवीन उपाध्याय, अवधराज सिंह, अली रज्जाक, सुक्खू, सुभाष सहित अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।


