Advertisement

ब्रेकिंग: निचलौल के मदनपुरा में आम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, मचा हड़कंप

Loading

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़

Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के गांव मदनपुरा में शुक्रवार को आम के पेड़ से लटकता एक युवक का शव मिला। शव मिलने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गई। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम भी आ पहुंची। पुलिस युवक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। युवक की पहचान अजय (29) निवासी मदनपुरा के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव मदनपुरा निवासी अजय चौहान सदर कचहरी में अधिवक्ता के लिए प्रैक्टिस कर रहे थे। वह किसी बात को लेकर शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया पर एक शायरी का स्टेट लगाए थे। ऐसे में अजय कचहरी भी नहीं गए। इसी बीच दोपहर में गांव के उत्तर मधुबनी नहर पटरी के किनारे उनके खेत में लगे आम के पेड़ की डाली से उनका शव लटकते कुछ लोगों ने देखा। शव को पेड़ से लटकते की सूचना गांव में लोगों के बीच काफी तेजी से फैल गई। कुछ ही देर बाद मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई। बताया जा रहा है कि मृत अजय तीन भाइयों के सबसे छोटे थे। अजय के सबसे बड़े भाई दिलीप रेलवे में नौकरी करते है। जबकि बीच के भाई अरविंद दिल्ली में सरकारी कार्यालय के चपरासी के पद पर कार्यरत है। वही अजय वकालत की पढ़ाई करने के बाद सदर कचहरी के अधिवक्ता के लिए प्रैक्टिस कर रहे थे। अजय के पिता की मौत हो चुकी है। अजय की अभी भी शादी नहीं नहीं थी। अजय के मौत को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम पहुंची हैं। मृत युवक अजय के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच पड़ताल और तहरीर मिलने पर उसके आधार कर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी। मौके पर शांति व्यवस्था बनीं हुई है।
error: Content is protected !!