Advertisement

लंबी कूद में नीरज और ऊंची कूद में शुभम रहे प्रथम

Loading

सीमा जागरण मच की ओर से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
महराजगंज जिले के निचलौल क्षेत्र के भारत नेपाल सरहद से सटे गांव बैठवलिया स्थित मिनी स्टेडियम में चल रहे तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन लंबी कूद में  नीरज गुप्ता ने सबसे लंबी छलांग लगाकर प्रथम स्थान हासिल की। जबकि ऊंची कूद में शुभम शर्मा ने प्रथम स्थान हासिल की।प्रतियोगिता के समापन पर सभी विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के तीसरे दिन का शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिल भारतीय सह संगठन मंत्री रामकुमार और राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद ने संयुक्त रूप से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर दीप प्रज्वलित तथा पुष्प अर्पित कर किया। प्रतियोगिता में जहां नीरज गुप्ता ने सबसे लंबी छलांग लगा प्रथम रहे। वही ऊंची कूद में शुभम शर्मा प्रथम रहे। इसी तरह 800 मीटर सीनियर बालक वर्ग दौड़ में अमन गुप्ता प्रथम रहे। जबकि 1500 मीटर बालक ओपन वर्ग दौड़ में संदीप यादव तथा बालिका वर्ग में करीना साहनी प्रथम रही। 3000 मीटर बालिका वर्ग के दौड़ में गुंजा यादव प्रथम रही। सीनियर कबड्डी बालक वर्ग में बाबा ज्ञान दास लघु माध्यमिक विद्यालय के टीम जीत हासिल की। रंगोली प्रतियोगिता में सरस्वती ज्ञान मंदिर बैठवलिया की टीम जीत हासिल की। इन सभी खिलाड़ियों को अतिथियों की ओर से शील्ड तथा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जितेंद्र पाल सिंह, कौशल सिंह, सद्दाम हुसैन, संदीप मद्धेशिया, राजेश, चंदन जायसवाल, जितेंद्र नंदेश्वर शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
Dharmendra Gupta

error: Content is protected !!