नदी का का जायजा लेते सीओ

Loading

नदी का का जायजा लेते सीओ
रिपोर्ट ,इजहार अली सिद्दकी
झुलनीपुर। नेपाल में आई आपदा के मद्देनजर महराजगंज जिले में प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। भारत-नेपाल सीमा से सटे निचलौल क्षेत्र के टेल फॉल स्थित नारायणी नदी के किनारे शुक्रवार को भी एसएसबी की बचाव टीम मुस्तैद रही। टीम लगातार नदी के जलस्तर पर नजर रख रही है। नदी का पानी बढ़ने या घटने की स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाने के लिए जवानों को अलर्ट रखा गया है।
नारायणी नदी में फिलहाल करीब 99 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने की जानकारी है। हालांकि, शुक्रवार तक नदी की स्थिति सामान्य बनी हुई है। इसके बावजूद नेपाल में लगातार बारिश और आपदा की स्थिति को देखते हुए प्रशासन किसी तरह का जोखिम नहीं लेना चाहता। नदी के किनारे बसे और आवाजाही करने वाले लोगों पर भी निगरानी रखी जा रही है।
शुक्रवार को निचलौल क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार सिंह टेल फॉल पहुंचे। उन्होंने मौके पर मौजूद एसएसबी के बचाव दल से नदी के जलस्तर और मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने नदी किनारे मौजूद लोगों को वहां से दूर रहने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि नदी के जलस्तर में अचानक बढ़ोतरी की आशंका को देखते हुए कोई भी व्यक्ति अनावश्यक रूप से नदी के किनारे न जाए। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। बचाव दल को नदी के जलस्तर में होने वाले किसी भी बदलाव की तत्काल सूचना प्रशासन को देने के निर्देश दिए गए हैं। इन्होंने आगे कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में और सामान्य है, लेकिन नेपाल में बनी परिस्थितियों को देखते हुए निगरानी लगातार जारी रहेगी।
error: Content is protected !!