![]()

Maharajganj kabhar live
निचलौल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल निचलौल के विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर निकले छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारे लगाए। नगरवासियों ने जगह-जगह यात्रा का जोरदार स्वागत किया। इससे पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
तिरंगा यात्रा को विद्यालय परिसर से प्रधानाचार्य ए. ब्रिटो ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा कटरा चौराहा, मेन तिराहा और मेन मार्केट होते हुए पुनः कटरा चौराहा पहुंची और वहां से विद्यालय परिसर में समाप्त हुई। यात्रा के दौरान छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। तिरंगे के साथ अनुशासित ढंग से आगे बढ़ रहे विद्यार्थियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया।
विद्यालय परिसर पहुंचने पर प्रबंधक जीएन त्रिपाठी और सेक्रेटरी आनंद कुमार त्रिपाठी ने सभी छात्र-छात्राओं का स्वागत किया और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान शिक्षक अमित कुमार मिश्र, शशिंद्र त्रिपाठी, इरफान, आनंद त्रिपाठी, बबिता त्रिपाठी, अदिति अग्रहरि, अर्पण त्रिपाठी, शैलेश त्रिपाठी, गोरख पटेल, आरती यादव समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विद्यालय के कोऑर्डिनेटर प्रदीप कुमार पांडेय ने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के प्रति आभार जताया। उन्होंने अनुशासित एवं सफल आयोजन के लिए शिक्षकों को धन्यवाद देते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।


