![]()

Maharajganj kabhar live
निचलौल। शहर स्थित सेंट जोसेफ्स स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक रेजी एसी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और देशभक्ति के नारों से पूरा विद्यालय परिसर गूंज उठा।
समारोह में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, एकांकी और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। दर्श सिंह और युवराज सिंह ने देशभक्ति स्लोगन प्रस्तुत किए। वैष्णवी और रिद्धिमा ने कार्यक्रम का संचालन किया। जिसान वसीम, अभय एवं ग्रुप ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। काव्या दूबे और प्रांजल उपाध्याय ने स्वतंत्रता दिवस पर भाषण दिया, जबकि शान्वी अग्रवाल एवं ग्रुप ने नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी।
विद्यालय की प्रत्येक कक्षा के छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी आकर्षक झांकियों की परेड निकाली। झांकियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन के विभिन्न पहलुओं और वीर स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को जीवंत किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
विद्यालय के प्रधानाचार्य दास एम. नारायन्न और उप-प्रधानाचार्य एवींस के.जे. ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश के प्रति नागरिकों के कर्तव्यों की जानकारी दी। शिक्षकों ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए विद्यार्थियों को देशहित में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
समापन अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रेजी एसी ने विद्यार्थियों को देशप्रेम, स्वावलंबन, एकता और भाईचारे की भावना को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी कठिन परिश्रम और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से देश की प्रगति में योगदान दें।
कार्यक्रम की तैयारियों में विद्यार्थियों को नृत्य, भाषण और गायन के लिए प्रशिक्षित करने में दीपक दूबे का विशेष योगदान रहा। समारोह में क्षेत्र के गणमान्य अभिभावक, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारी मौजूद रहे।


