![]()

Maharajganj kabhar live
निचलौल। स्वतंत्रता दिवस पर भारत नेपाल बार्डर से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित सरकारी दफ्तरों व स्कूलों में देशभक्ति गीत और नारे गूंजते रहे। ध्वजारोहण के बाद कर्मचारियों और बच्चों को मिष्ठान का भी वितरण किया गया। इस दौरान उच्चाधिकारियों की ओर से लोगों और छात्र छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस के बारे में विस्तार से बताया गया।
निचलौल तहसील में एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता, क्षेत्राधिकारी कार्यालय में सीओ रविंद्र कुमार सिंह, ब्लॉक में प्रमुख रमाशंकर गौतम, नगर पंचायत में शिवनाथ मद्धेशिया, थाना परिसर में योगेंद्र यादव, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में अधीक्षक डॉ० उमेश चंद, निचलौल रेंज में सुनील राव के साथ ही आरआईसी बाली में प्रबंधक सनत कुमार राहुल, मेट्रो कांवेंट स्कूल में प्रबंधक मोहम्मद तबारक अंसारी, रामभोली कन्या इंटर कालेज में प्रबंधक ई० आशीष मणि त्रिपाठी, रॉयल माउंट स्कूल में प्रबंधक नरेंद्र पटेल, रामहर्ष इंटरमीडिएट कालेज में प्रबंधक रामहर्ष शर्मा, मनु लॉ कालेज में प्रबंध निदेशक डॉ० दिनेश कुमार सिंह, ज्ञान भारती इंटर कालेज में प्रबंधक ईशदत्त शर्मा, सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक जीएन त्रिपाठी, नारायण एकडेमी में प्रबंधक दिनेश कुशवाह, इंपीरियल स्कूल में प्रधानाचार्य आफताब आलम, मदरसा अरबिया अजीजिया मजहरुल उलूम में भी ध्वजारोहण किया। इस दौरान कई संस्थाओं की के से शहर और ग्रामीण इलाकों में ध्वजारोहण के बाद प्रभात फेरी भी निकाली गई।


