मारपीट करते ऑटो चालक

Loading

मारपीट करते ऑटो चालक
रिपोर्ट, इजहार अली सिद्दीकी 
झुलनीपुर। निचलौल थाना क्षेत्र के झुलनीपुर नहर पटरी मार्ग स्थित अमडी पुल पर सोमवार को मामूली बात को लेकर ऑटो चालकों के बीच विवाद हो गया। कुछ देर बाद दोनों पक्षों के बीच जानलेवा हमले भी शुरू हो गई। इस दौरान एक पक्ष के हमले में दुसरे पक्ष के एक भाई का सिर फट गया, तो दूसरे भाई का हाथ पैर टूट गया। लोगो की मदद से दोनों घायल भाइयों को लोगों की मदद से आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर एक घायल भाई की हालत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल मामले में पुलिस तत्काल पीड़ित पक्ष की ओर से मिले तहरीर के आधार पर तीन नामजद सहित कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के बार्डर से सटे गांव रेंगहिया के नौका टोला निवासी अकबर अली ने बताया है कि लड़का बुनियाद अली ऑटो चलाता है। झुलनीपुर नहर पटरी मार्ग स्थित अमडी पुल पर बहुआर निवासी अमरजीत यादव से मुलाकात हो गई। आरोप है कि इस दौरान मामूली बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ देर बाद विवाद आगे बढ़ गया। फिर दोनों के बीच अपने सहयोगियों के साथ जानलेवा हमला कर मारपीट होने लगी। हमले में आरोपियों ने दिनों बेटे को मारपीट लहूलुहान कर जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकले। हमले में लड़के साहेब अख्तर का सिर फट गया। जिसे डॉक्टरों ने रेफर कर दिया है। जबकि दूसरे लड़के बुनियाद अली का हाथ और पैर टूट गया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी अमरजीत यादव, संदीप यादव, अभिषेक यादव निवासी बहुआर कला के साथ ही कई अन्य लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है
error: Content is protected !!