![]()

Maharajganj kabhar live
निचलौल। थाना क्षेत्र के टिकुलहिया गाँव के टोला टोंगरी में बीते दिनों दवा कराने जा रही एक महिला की कुछ लोगों ने रास्ते में घेरकर बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं उसके बाद सभी आरोपियों ने उन्हें जानमाल की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस शनिवार को पीड़िता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ली है।
टोंगरी निवासी पीड़िता नेहा देवी ने बताया है कि बीते 16 जुलाई को दवा कराने के लिए वह जा रही थी। इसी बीच उनके पड़ोसियों ने रास्ते में घेरकर उन्हें मारने पीटने लगे। इतना ही नहीं उनकी चीख पुकार सुन मौके पर बीच बचाव के लिए पहुंची सास को भी आरोपियों ने बेरहमी से पीटकर लहूलुहान कर दी। मौके पर लोगों की भीड़ जुटते देख आरोपी उन लोगो को जानमाल की धमकी देते हुए भाग निकले। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित कुमार सिंह ने बताता कि मामले में पीड़िता की तहरीर पर आरोपी बबलू मद्धेशिया, सीमा, पप्पू और ओमप्रकाश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


