![]()

तलाश में जुटी पुलिस
Maharajganj kabhar live
निचलौल। थाना क्षेत्र के झुलनीपुर नहर में चमनगंज पुल से शुक्रवार रात में एक युवक कूद गया। जो पानी के तेज बहाव में लापता हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर इसी भी पुलिस टीम भी आ पहुंची। पुलिस लोगों से पूछताछ कर एसडीआरएफ की टीम के साथ नहर में कूदे युवक की तलाश में जुट गई। लेकिन शनिवार दोपहर तक लापता युवक की कई भी सुराग नहीं चल सका। घटना के बाद युवक के परिजनों के चीख पुकार मची हुई है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह ने बताया कि लोगों से पुलिस को सूचना मिली कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे शहर के महाशय वार्ड निवासी कृष्ण कुमार द्विवेदी झुलनीपुर नहर के चमनगंज पुल के पास नहर में नहा रहे थे। जो नहर पुल से कूदने के बाद लापता हो चुके है। आशंका है कि नहर की तेज पानी के बहाव के साथ युवक कृष्ण कुमार द्विवेदी बह गए है। जिन्हें तलाश करने के लिए पुलिस के साथ ही एसडीआरएफ की टीम भी जुटी हुई है। लेकिन अभी तक नहर में कूदे लापता युवक कृष्ण कुमार का कही भी सुराग नहीं लग सका है। ऐसे में अभी भी टीम की ओर से युवक की तलाश जारी है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।


