Advertisement

ब्रेकिंग: पाली उर्फ हनुमानगंज के पास नहर में उतराता मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी, पहचान होने के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

Loading

सांकेतिक तस्वीर

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। थाना क्षेत्र के पाली उर्फ हनुमानगंज गांव के पास स्थित नहर में मंगलवार को एक व्यक्ति का शव उतराता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालकर कब्जे में लिया और उसकी पहचान कराने में जुट गई।
कुछ ही देर बाद मृतक की पहचान सुरेंद्र मद्धेशिया (पुत्र स्वर्गीय मुन्नीलाल मद्धेशिया), निवासी भगवानपुर, थाना कोतवाली ठूठीबारी, जनपद महराजगंज के रूप में हुई। पहचान होने के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह ने बताया कि पुलिस को मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना मिली थी कि पाली उर्फ हनुमानगंज गांव के पास नहर में एक व्यक्ति का शव उतराता दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। बाद में मृतक की पहचान होने पर उसके परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना स्थल पर शांति व्यवस्था कायम है।
error: Content is protected !!