Loading

पूछताछ करती पुलिस
Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत धरमौली गांव में अमरूद तोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद एक परिवार के लिए जानलेवा साबित हो गया। क्योंकि लकड़ी के पाए से किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल एक 70 वर्षीय वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस आरोपी महिला को गिरफ्तार कर घटना में शामिल लकड़ी के पाए को बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक धरमौली गांव निवासी ममता शर्मा ने श्यामदेउरवा थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि अमरूद तोड़ने की बात को लेकर उनकी ससुराल पक्ष का विवाद गांव की निवासी गोल्डी दूबे से हो गया। यह भी आरोप है कि विवाद के दौरान गोल्डी दूबे ने उनके ससुर मुखलाल शर्मा (70) पर तख्त के लकड़ी के पाए से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गए। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि मामले में
तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी गोल्डी दूबे को गिरफ्तार कर लिया है।
error: Content is protected !!