Advertisement

नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत लगा ओपीडी चिकित्सा शिविर, 130 ग्रामीणों ने उठाया लाभ

Loading

शिविर में इलाज कराते लोग

रिपोर्ट, इजहार अली सिद्दीकी 
झुलनीपुर। सशस्त्र सीमा बल पथलहवा बीओपी के एसएसबी टीम की ओर से बुधवार को दुर्गम इलाके के गांव सोहगीबरवा में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ ही निःशुल्क दवा का भी लाभ लिया।
चिकित्सा शिविर में कुल 130 ग्रामीण लाभान्वित हुए। जिनमें 62 पुरुष, 48 महिलाएं और 20 बच्चे शामिल रहे।
इस दौरान ग्रामीणों को नशा मुक्ति, स्वस्थ जीवनशैली, मौसमी बीमारियों से बचाव तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया गया। एसएसबी अधिकारियों ने कहा कि नागरिक कल्याण कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं से जोड़ना तथा उन्हें जागरूक बनाना है।
error: Content is protected !!