![]()

मुख्यमंत्री को ज्ञापन देते प्रतिनिधिमंडल
Maharajganj kabhar live
महराजगंज। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन, महराजगंज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल की ओर से बार सभागार एवं पुस्तकालय निर्माण का प्रस्ताव सौंपा। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने किया।
प्रतिनिधिमंडल में पूर्व अध्यक्ष रमेश मिश्रा, पूर्व महामंत्री एवं जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) बृजेंद्र नाथ त्रिपाठी तथा अधिवक्ता मनोज कुमार सिंह भी शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बार सभागार और पुस्तकालय भवन के निर्माण की आवश्यकता से अवगत कराते हुए इसके लिए सहयोग का अनुरोध किया। जिसपर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि बार सभागार एवं पुस्तकालय निर्माण के लिए उनका पूरा सहयोग रहेगा और निर्माण कार्य कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री से मिले इस आश्वासन पर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन, महराजगंज ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन के महामंत्री प्रमोद कुमार त्रिपाठी, अधिवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के आश्वासन से अधिवक्ताओं में खुशी का माहौल है। ऐसे में बार की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होने की उम्मीद जगी है।


