Advertisement

कटका में भगवती प्रसाद महाविद्यालय का शुभारंभ, बीए-बीएससी के साथ बीकॉम, डीफार्मा व बीफार्मा की भी होगी पढ़ाई

Loading

Maharajganj kabhar live
निचलौल। क्षेत्र के गांव कटका में सोमवार को भगवती प्रसाद महाविद्यालय का विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र से कला, विज्ञान, वाणिज्य और फार्मेसी संकाय की विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की सुविधा उपलब्ध होगी।
महाविद्यालय में बीए के अंतर्गत शिक्षा शास्त्र, भूगोल, इतिहास, गृह विज्ञान, हिंदी, राजनीति शास्त्र और समाजशास्त्र विषयों की पढ़ाई कराई जाएगी। वहीं बीएससी में गणित, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जंतु विज्ञान और वनस्पति विज्ञान की शिक्षा दी जाएगी। इसके अलावा बीकॉम, डीफार्मा और बीफार्मा पाठ्यक्रमों का भी संचालन होगा।
शुभारंभ समारोह के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के फार्मेसी विभाग के प्राचार्य डॉ० मनीष श्रीवास्तव ने की।
इस अवसर पर निचलौल नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील मद्धेशिया उर्फ मुन्ना, रामहर्ष इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य विशंभर पांडेय, कॉलेज प्रबंधक के पुत्र नेत्ररंजन, नगर पंचायत निचलौल के सभासद पवन श्रीवास्तव तथा अभिषेक पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि पिछड़े क्षेत्र में उच्च शिक्षा की ऐसी संस्था की स्थापना युवाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगी। वक्ताओं ने इस पहल के लिए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को घर के निकट गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर कालेज के डॉ० अनुभव पांडेय, देवेंद्र गुप्ता, उदयभान सहानी, सुरेश आदि लोग मौजूद रहे।
error: Content is protected !!