![]()

रिपोर्ट, इजहार अली सिद्दीकी
झुलनीपुर।निचलौल क्षेत्र के बहुआर निचलौल मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर शनिवार सुबह स्थानीय लोगों के साथ छात्र भी आक्रोशित होकर सड़क पर उतर गए। इस दौरान छात्रों ने सड़क पर जाम लगाकर हाथों में तख्ती लिए जर्जर सड़क मरम्मत की मांग करने लगे। इस दौरान घंटों सड़क पर आवागमन बाधित रही। इसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस नाराज छात्रों को समझाकर सड़क जाम को हटवा दी। उसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि ढेसो पुल से चमनगंज पुल तक यह मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। जिसे मरम्मत कराने के लिए लंबे समय से मांग किया जा रहा है। लेकिन शासन प्रशासन इस सड़क को लेकर गंभीर नहीं हो रहे है। इससे आम लोगों के साथ ही स्कूल आने जाने वाले छात्रों और राहगीरों तथा क्षेत्र ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण विशेष कर बरसात के मौसम में आवागमन करना और अधिक कठिन हो जाता है। छात्रों ने प्रशासन से मांग किया कि इस मार्ग की जल्द मरम्मत कराई जाए। ताकि ग्रामीण और छात्रों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

