![]()

मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती
Maharajganj kabhar live
महराजगंज। अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने के लिए एक युवती ने ऐसी जिद ठान ली कि दो गांवों के साथ ही पुलिस प्रशासन परेशान हो गई। दरअसल यह पूरा मामला निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां की रहने वाली 18 साल की युवती जुनैद खातून (काल्पनिक नाम) का गांव के ही रहने वाले एक युवक से कुछ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती युवक से शादी करना चाहती थी। युवक भी शादी के लिए तैयार था। लेकिन युवक के परिजनों को यह मंजूर नहीं था। ऐसे में युवक की शादी दूसरे जगह तय कर दी। इसकी भनक जब युवती को लगी, तो वह युवक को पाने के लिए जान जोखिम में डाल 100 से 110 फिट ऊंचे मोबाईल टॉवर पर चढ़ गई।
बताया जा रहा है कि युवती का बॉयफ्रेंड का अगले महीने दूसरे जगह शादी होने वाली थी। ऐसे में वह पिछले लगभग 15 दिनों से लापता था। इस बात से युवती काफी दुखी रहती थी। इसी बीच युवती ने अपने प्रेमी को ढूंढने के लिए काफी प्रयास किया। लेकिन वह अपने मकसद में असफल रही। इसके बाद युवती ने एक बेहद ही चौंकाने वाला कदम उठा लिया। जिसे देखकर ग्रामीणों के साथ-साथ पुलिस प्रशासन भी हैरान हो गए। क्योंकि युवती अपने लापता प्रेमी का पता लगाने और अपना प्यार पाने के लिए गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। युवती के इस कारनामे के बाद टॉवर के पास लोगों और पुलिस प्रशासन की भीड़ जुट गई। तभी युवती ने टॉवर से कागज पर लिखे एक पत्र को गिराकर कहा कि वह गांव के ही रहने वाले युवक इरफान (काल्पनिक) नाम से पिछले कुछ साल से प्यार करती है। वह युवक से शादी करना चाहती है। युवक का जल्द पता लगाकर बुलाने पर टॉवर से नीचे उतर जाएगी। वरना, वह इस मोबाइल टावर से कूदकर अपनी जान दे देगी। हालांकि पुलिस बिना देरी किए प्रेमी को नेपाल से ढूंढ लाया। युवक वहां पहुंचा तो काफी मुश्किलों के बाद उसे नीचे उतारा गया।
दिलचस्प है कि इसके तत्काल बाद दोनों को पुलिस थाने ले आई। जहां पर युवती शादी के जिद पर अड़ी रही। पुलिस दोनों को काफी समझाने मनाने के बाद दोनों को।शांत कराने के बाद घर भेज दी।


