![]()

Maharajganj kabhar live
महराजगंज। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर सोनम वांगचुक की तत्काल रिहाई, पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
जिला महासचिव शिवदयाल यादव और जिला उपाध्यक्ष जाहिद अली के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रही पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने मांग की कि पेपर लीक कराने और इसमें शामिल सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तत्काल इस्तीफा लेने की भी मांग की। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। इस दौरान शिवकुमार चौधरी, विनोद मौर्य, एडवोकेट शेराजुद्दीन अंसारी, कृष्ण मोहन गुप्ता, नर्वदेश्वर पटेल, धर्मध्वज, रामनिवास गौड़, अमरजीत यादव, शमसुद्दीन अंसारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

