Advertisement

सिसवा विधानसभा पहुंचे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल रहे साथ

Loading

पूर्व मंत्री

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। गो-प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध यात्रा’ के तहत जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मंगलवार को सिसवा विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान वर्ष 2022 में सिसवा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल भी उनके साथ मौजूद रहे।
यात्रा के दौरान शंकराचार्य ठूठीबारी, गड़ौरा, निचलौल, कटहरी, सबया, हेवती और चिउटहां पहुंचे। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने शंखनाद, ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ उनका स्वागत किया। इस अवसर पर शंकराचार्य ने पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल को अपने हाथों से माला पहनाकर आशीर्वाद दिया। बाद में पत्रकारों से बातचीत में टिबड़ेवाल ने इसे अपने जीवन का अविस्मरणीय और सौभाग्यपूर्ण क्षण बताया।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव समेत महातम यादव, सतीश यादव, बोनी शेख, घनश्याम मौर्य, एडवोकेट एटी पांडेय, नर्वदेश्वर शुक्ला, निखिल यादव, श्रवण पटेल, अभिनंदन पांडेय, धनंजय मणि त्रिपाठी, विनोद मणि, सुनील मणि, कृष्ण मुरारी तिवारी, दिनेश यादव, प्रवीण कुमार सिंह, प्रमोद शर्मा, संजय यादव, शैलेश अग्रवाल, भोला यादव, राकेश सिंह रिंकू, गुड्डू पांडेय, अमरनाथ यादव, हीरालाल जख्मी, राकेश गुप्ता, कुंवर यज्ञदत्त पासवान, दुर्गा रौनियार, नरेंद्र भारती, विमलेश पटेल, मनोज पांडेय, गोपाल अग्रवाल, रमेश रौनियार, राम बचन चौहान, विजय तिवारी, शैलेश सुल्तानिया, सुग्रीव चौहान और हरिशंकर यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व श्रद्धालु मौजूद रहे।
24 जुलाई को लखनऊ में होगा यात्रा का समापन
गौरतलब है कि जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने 3 मई को गोरखपुर से 81 दिवसीय ‘गविष्टि (गो-प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध) यात्रा’ की शुरुआत की थी। यात्रा के दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में गोष्ठियों, आशीर्वचन और पादुकापूजन कार्यक्रमों के माध्यम से गौ संरक्षण, संवर्धन और सम्मान के प्रति जनजागरण का संदेश दिया। यात्रा का समापन 24 जुलाई को लखनऊ के कांशीराम स्मृति उपवन में आयोजित विशाल धर्मसभा के साथ होगा, जिसमें देशभर से संत-महात्माओं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
error: Content is protected !!