![]()

छात्रा अनुष्का पटेल
रिपोर्ट, इजहार अली सिद्दीकी
झुलनीपुर। निचलौल ब्लॉक क्षेत्र के गांव खोन्हौली निवासी अनुष्का पटेल ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) 2026 में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है। इससे परिवार के साथ पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ गया है। अनुष्का ने परीक्षा में 720 में 531 हासिल की है।
साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली अनुष्का ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, भाई तथा गुरुजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर यह सफलता मिली है। उनका लक्ष्य एक कुशल चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करना है।
अनुष्का के पिता उपेंद्र पटेल खेती के साथ मछली पालन का व्यवसाय करते हैं, जबकि माता श्रीमती चंद्र प्रभा पटेल गृहिणी हैं। पिता ने बताया कि अनुष्का शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और अनुशासित रही है। पहले ही प्रयास में मिली इस सफलता से पूरे परिवार का उत्साह बढ़ गया है। अनुष्का की उपलब्धि पर परिजनों, रिश्तेदारों, मित्रों तथा क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


