![]()

Maharajganj kabhar live
निचलौल। कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव लोहरौली में करंट की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसके बाद परिजन ग्रामीणों की मदद से महिला को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया। जहां पर इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉक्टरों ने महिला की प्राथमिकी स्वास्थ्य जांच करने के बाद मृत घोषित कर दी। फिर महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल के इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव लोहरौली निवासी हबीबुल्लाह की पत्नी रुकसाना (45) को कुछ लोग अस्पताल लेकर आए हुए थे। जहां पर रुकसाना की स्वास्थ्य जांच में पता चला कि उनकी पहले ही मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य कर्मियों ने आगे बताया कि परिजन पूछताछ में बताया कि मृत रुकसाना करंट की चपेट में आ गई थी। ऐसे में रुकसाना की मौत हो गई है।


