![]()

बरामद अफीम के साथ टीम
रिपोर्ट, इजहार अली सिद्दीकी
झुलनीपुर। कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मीपुर खुर्द गांव से सटे भारत नेपाल बार्डर के पिलर संख्या 504 के पास से पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम शुक्रवार रात करीब आठ बजे 5 किलो अफीम बरामद की है। जबकि स्कूटी सवार तस्कर सुरक्षा एजेंसियों के चंगुल से भागने में सफल रहा। टीम मामले में बरामद अफीम को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
झुलनीपुर एसएसबी बीओपी के निरीक्षक शिव पूजन प्रसाद ने बताया है कि सीमावर्ती इलाकों में अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर एसएसबी शीतलापुर बीओपी और लक्ष्मीपुर खुर्द पुलिस चौकी के संयुक्त टीम गस्त कर रही थी। इसी बीच टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक स्कूटी सवार शख्स अवैध सामान को लेकर भारत नेपाल बार्डर के पिलर संख्या 504 के पास से पगडंडी रास्ते से भारतीय सीमा क्षेत्र में घुसने वाला है। ऐसे में संयुक्त टीम उक्त पगडंडी रास्ते की घेराबंदी कर ली। इसी बीच नेपाल से तेज रफ्तार में एक स्कूटी सवार शख्स भारत सीमा क्षेत्र में प्रवेश करते दिखाई दी। जिसे रोकने की कोशिश की गई, तो स्कूटी सवार पास में रखे एक थैले को फेक मौके से नेपाल की ओर भाग निकला। थैले की तलाशी लेने पर उसमें रखे 5 किलो अफीम बरामद हुई। जिसे कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


