Advertisement

निचलौल में बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए आधी रात तक बिजली वाहन के साथ डटे रहे अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील मद्धेशिया उर्फ मुन्ना, लोगों ने की सराहना

Loading

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। नगर पंचायत निचलौल के अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील मद्धेशिया उर्फ मुन्ना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वह बारिश के दौरान बाधित हुई बिजली आपूर्ति को बहाल कराने के लिए खुद ही विद्युत विभाग के वाहन चालक बनकर मौके पर मौजूद दिखाई दे रहे हैं। नगरवासियों की समस्याओं को लेकर उनके इस प्रयास की सोशल मीडिया पर लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि रविवार देर रात बारिश के कारण नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। सूचना मिलने पर अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील मद्धेशिया स्वयं विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ बिजली वाहन लेकर प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे और आपूर्ति बहाल कराने के प्रयास में जुट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह आधी रात तक विभिन्न स्थानों पर मौजूद रहकर विद्युत कर्मियों के साथ समन्वय करते रहे। जिससे जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति सामान्य कराई जा सके। इसी दौरान का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर साझा कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया।
सोशल मीडिया पर लोग अध्यक्ष प्रतिनिधि की सक्रियता और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता की सराहना कर रहे हैं। कई लोगों ने इसे जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी के प्रति गंभीरता का उदाहरण बताया है।
error: Content is protected !!