महिला का जान बचाने वाले छात्र

Loading

महिला का जान बचाने वाले छात्र
Maharajganj khabar live
निचलौल। सिसवा मार्ग स्थित सात पांच नहर पुल के पास बीते शुक्रवार को नहर में कूदी महिला को बचाने वाले मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज के छात्रों को शनिवार को विद्यालय की असेंबली में सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य फादर प्रवीन पुलिंथनाथ ने छात्रों के साहस और सूझबूझ की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
बताया गया कि शुक्रवार को एक महिला ने सात पांच नहर पुल के पास नहर में छलांग लगा दी थी। मौके पर मौजूद मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज के कुछ छात्रों ने बिना देर किए नहर में छलांग लगा दी और महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। छात्रों की तत्परता से महिला की जान बच गई। विद्यालय की असेंबली में प्रधानाचार्य फादर प्रवीन पुलिंथनाथ ने कहा कि उन्हें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है। उन्होंने कहा कि बच्चों ने बहादुरी, सूझबूझ और दूसरों की मदद करने की भावना का परिचय दिया है। संकट की घड़ी में अपनी जान की परवाह किए बिना महिला की मदद करना सराहनीय और प्रेरणादायक है। उन्होंने छात्रों के इस वीरतापूर्ण और निस्वार्थ कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें इस नेक कार्य के लिए आशीर्वाद दें और उनके साहस को हमेशा बनाए रखें। छात्रों के सम्मान के दौरान विद्यालय के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
error: Content is protected !!