Advertisement

निचलौल में ट्रैक्टर की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत

Loading

Maharajganj kabhar live 

निचलौल। थाना क्षेत्र के बजहा उर्फ अहिरौली और डोमा मार्ग के बीच रविवार को एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से आठ वर्षीय बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उसके बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण मृत बच्चे के शव को कब्जे में लेकर सड़क जाम कर दी। इस दौरान पुलिस आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों को काफी समझाने बुझाने के बाद शांत कर रास्ते से भीड़ को हटवा दी। फिलहाल पुलिस मृत बच्चे के शव को पोस्टमार्टम भेज ट्रैक्टर को कब्जे में ले ली है।

जानकारी के मुताबिक बजहा उर्फ अहिरौली और डोमा कांटी मार्ग के मध्य एक ट्रैक्टर चालक मनोज निवासी डोमा कांटी लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पैदल गुजर रहे बच्चे प्रिंस चौहान (8) वर्ष पुत्र सुरेन्द्र चौहान को ठोकर मार दी। जिस दौरान प्रिंस खून से लहूलुहान होकर अचेत हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायल बच्चे को लोगों की मदद से आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने घायल बच्चे प्रिंस को मृत घोषित कर दी। वही प्रिस की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी।सड़क पर भीड़ लगाए लोगों को समझा बुझाकर हटा दी गई। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर थाने लाई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।मृत बच्चे की परिजनों से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

 

error: Content is protected !!