Advertisement

निचलौल ठूठीबारी निर्माणाधीन सड़क पर हुआ भीषण हादसा, घायल युवक की हालत गंभीर

Loading

रिपोर्ट, आशुतोष मिश्र
ठूठीबारी। कोतवाली कोतवाली क्षेत्र के गांव नौआबारी स्थित निर्माणाधीन एनएच-730 पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी एक बार फिर हादसे का कारण बनी है। निर्माण कार्य के दौरान पर्याप्त बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेतों के अभाव में रविवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायल युवक की पहचान मनीष यादव पुत्र दुधनाथ यादव निवासी चटिया टोला मुहम्मदपुर के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को संभाला। इसी बीच सूचना मिलने पर ठूठीबारी कोतवाली से पुलिसकर्मी नीलेश पाण्डेय और वैभव यादव भी घटनास्थल पर आ पहुंचे। पुलिस और ग्रामीणों की तत्परता से एंबुलेंस के माध्यम से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां घायल का हालत गंभीर बनी हुई थी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि एनएच-730 के निर्माण के दौरान कई स्थानों पर सड़क खोदकर छोड़ दी गई है। निर्माण स्थल पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टर, चेतावनी बोर्ड और रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था का अभाव बना हुआ है। जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन लोगों ने प्रशासन और संबंधित निर्माण एजेंसी से निर्माण स्थल पर तत्काल आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित कराने की मांग की है।
error: Content is protected !!