Advertisement

फरेंदा में चार दिनों से लापता युवक का गेहूं के खेत में मिला शव, मचा हड़कंप

Loading

घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़

Maharajganj kabhar live

महराजगंज। फरेंदा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक चार दिनों से लापता था। जिसकी तलाश में परिजन जुटे हुए थे। इसी बीच लापता युवक का शव गेहूं के खेत में मिल गया। उसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। वही पुलिस मृत युवक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक फरेंदा थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव निवासी एक युवक बीते 2 जनवरी को रात में अचानक घर से निकला था। जो वापस घर नहीं लौट कर आया। जिसकी तलाश में परिजन जुटे हुए थे। इसी बीच लापता युवक का शव आज शुक्रवार को लेजार महादेवा के सिवान स्थित गेहूं के खेत में लोगों ने देखा। युवक का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल बना हुआ है।

error: Content is protected !!