![]()
Maharajganj kabhar live
निचलौल। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी जालसाज ने कुछ लोगों को विदेश में सोलर पंप की नौकरी दिलाने के नाम पर झांसे में ले लिया। उसके बाद जालसाज उन लोगों से कई किस्तों में 2.9 लाख रूपये की ठगी कर ली। इतना ही नहीं विदेश में नौकरी नहीं मिलने पर पीड़ितों ने जालसाज से रकम वापस करने की गुहार लगाई। तो जालसाज उन लोगों को धमकी देने लगा। फिलहाल पुलिस न्यायालय के आदेश पर आरोपी जालसाज के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पीड़ित सुरेन्द्र निवासी बड़हरा थाना सोनौली ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट में दाखिल वाद में बताया है कि वह मजदूरी व्यक्ति है, जो राज मिस्त्री का काम करते है। इसी बीच एक दिन रतनपुर गांव में रिश्तेदार के वहां उनकी और रामसेवक से शख्स जयहिन्द भारती निवासी रुद्रौली थाना निचलौल से मुलाकात हो गई। जिस दौरान जयहिंद भारती ने कहा मिल आप लोग 1.20 लाख रूपये की इंतजाम कर मुझे दे दीजिए। उसके बाद मैं आप दोनों को चार महीने के अंदर ही विदेश में सोलर पंप के काम में नौकरी लगवा दूंगा। ऐसे में बचे आधे रकम को नौकरी लगने के बाद दीजिएगा। अगर इसमें कोई लापरवाही हुई, तो पूरी जिम्मेदारी मेरी है। ऐसे में दोनों लोग जयहिंद के झांसे में आकर 21 जनवरी 2023 को तहसील नौतनवां में सुदामा, बहादुर और रामकरन सहित कई वरिष्ठ लोगों की मौजूदगी में स्टंप पेपर पर हस्ताक्षर बनवाकर और उस पर गवाहों के भी हस्ताक्षर करवाकर 1.20 रूपये दे दी।
फिर कुछ दिन गुजरने पर रकम की इंतजाम कर तीन किस्तों में कुल 89000 रूपये 3 जनवरी 2024 को जयहिंद के गांव पहुंच दी। जिसका वीडियो भी मोबाइल से बनाया गया। इस तरह से जयहिंद ने उन लोगों से कुल 209000 रूपये ले लिये। लेकिन उसके बाद भी उन्हें विदेश नहीं भेजा गया। गुहार लगाने पर जयहिंद की ओर से लगातार आश्वासन दी जा रही थी। इसी बीच वह लोग जयहिंद के घर पहुंच रकम की मांग करने लगे। जिस दौरान जयहिंद आक्रोशित होकर रकम न देने और जानमाल की धमकी देते हुए भगा दिया।
वही थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में न्यायालय के आदेश पर आरोपी जयहिंद भारती निवासी रुद्रौली के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


