कटका सिवान में अवैध खनन पर शिकंजा, जेसीबी समेत पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज,कार्रवाई से मचा हड़कंप-VIDEO

अपराध देश ब्रेकिंग न्यूज़ राज्य

Loading

थाने में खड़ी पकड़ी गई वाहन
Maharajganj khabar live
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव कटका सिवान स्थित जंगल के पास अवैध मिट्टी खनन के मामले में अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी मशीन और पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ लिया। खनन कार्य में इस्तेमाल किए जा रहे सभी वाहनों को सीज कर निचलौल थाने में सुपुर्द कर दिया गया। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।
बताया गया कि कटका सिवान जंगल के आसपास अवैध रूप से मिट्टी खनन किए जाने की सूचना जिम्मेदार अधिकारियों को मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान खनन कार्य में लगी एक जेसीबी मशीन और पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां मौके पर मिलीं। टीम ने सभी वाहनों को कब्जे में लेकर निचलौल थाने में खड़ा करा दिया। कार्रवाई के बाद संबंधित विभाग ने खनन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। इसमें खनन की अनुमति, वाहनों के जरूरी दस्तावेज, खनन स्थल और निकाली गई मिट्टी की मात्रा समेत अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है। विभागीय जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों के अनुसार, सिवान और जंगल क्षेत्र में लगातार निगरानी की जरूरत है, ताकि अवैध खनन पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाया जा सके। लोगों ने प्रशासन से खनन वाले क्षेत्रों में नियमित जांच और निगरानी की मांग की है। अब जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि खनन के लिए अनुमति ली गई थी या नहीं और मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाएगी।
थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि अवैध खनन में पकड़े गए सभी वाहनों को सीज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।