Advertisement

दारोगा के सामने दबंगों का तांडव: मामूली विवाद में दुकानदार की पिटाई, CCTV में कैद हुई वारदात

Loading

Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे में दबंगों की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि वह मारपीट में तब्दील हो गया। आरोप है कि कुछ दबंगों ने एक दुकानदार को बेरहमी से पीटा, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
हैरानी की बात यह रही कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस उपनिरीक्षक (दारोगा) के सामने भी दबंगों का हौसला कम नहीं हुआ। क्योंकि दारोगा के सामने भी मारपीट जारी रहा। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई थी। लेकिन कुछ ही देर में मामला हिंसक रूप ले बैठा। वायरल वीडियो में लोगों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट साफ दिखाई दे रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस सतर्क है।
error: Content is protected !!