Advertisement

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में नवदंपतियों को मिला आशीर्वाद, आम व सहजन के पौधे भेंट कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Loading

Maharajganj kabhar live 
निचलौल। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गुरुवार को बापू शताब्दी इंटरमीडिएट कॉलेज, जहदा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न कराया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवदंपतियों को सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं देते हुए आम एवं सहजन के पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिसवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उत्तर प्रदेश पंचायतीराज समिति के सभापति प्रेम सागर पटेल रहे। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का सम्मानपूर्वक विवाह संपन्न कराया जा रहा है, जिससे समाज में सामाजिक समरसता और समानता को भी बढ़ावा मिल रहा है।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी महराजगंज, परियोजना निदेशक, उपजिलाधिकारी निचलौल तथा खंड विकास अधिकारी निचलौल एवं सिसवा ने नवदंपतियों को आम और सहजन के पौधे वितरित किए। अधिकारियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए कहा कि विवाह जैसे शुभ अवसर पर पौधरोपण का संदेश पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी निचलौल सुनील राव एवं वन विभाग के अन्य कर्मियों की भी सहभागिता रही। उन्होंने नवदंपतियों से पौधों का नियमित संरक्षण करने की अपील की। समारोह में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति रही।
error: Content is protected !!