![]()

Maharajganj kabhar live
निचलौल। थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवा निचलौल मार्ग स्थित भारतीय स्टेट बैंक चौराहे के पास शनिवार हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जुटे लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर घायल व्यक्ति की हालत नाजुक बनी देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक निचलौल थाना क्षेत्र के बजहा उर्फ अहिरौली गांव निवासी नंद किशोर कुशवाहा 60 वर्ष बाइक सवार होकर किसी कार्य के लिए निचलौल शहर आए हुए थे। इसी बीच सिसवा मार्ग स्थित भारतीय स्टेट बैंक चौराहे के पास उनकी बाइक को एक तेज रफ्तार कार ने चपेट में ले ली। इस दौरान नन्द किशोर कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर सुन परिजनों के चीख पुकार मची रही।


