Advertisement

ब्रेकिंग: भारत-नेपाल सीमा पर खाद की तस्करी नाकाम, एसएसबी ने दो तस्करों को दबोचा

Loading

रिपोर्ट, इजहार अली सिद्दीकी
झुलनीपुर। भारत-नेपाल सीमा पर खाद की तस्करी के प्रयास को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 22वीं वाहिनी ने विफल कर दिया। सीमा चौकी शीतलापुर की गश्ती टीम ने बुधवार को सीमा स्तंभ संख्या 504 के पास दो संदिग्धों को चार बोरी खाद के साथ पकड़ लिया। दोनों आरोपी दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों से खाद लेकर नेपाल सीमा की ओर जा रहे थे।
एसएसबी के अनुसार, नियमित गश्त और निगरानी के दौरान जवानों ने दोनों संदिग्धों को रोककर पूछताछ की। जांच में वे खाद के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर तस्करी की आशंका के चलते दोनों व्यक्तियों, चार बोरी खाद और दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया गया।
आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जब्त सामग्री और दोनों आरोपियों को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क विभाग, निचलौल के सुपुर्द कर दिया गया। एसएसबी के अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तस्करी, अवैध गतिविधियों और सीमा संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए लगातार गश्त, निगरानी और सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और सीमा की सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसएसबी पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है।
error: Content is protected !!