Advertisement

जिला जज व डीएम ने किया जिला कारागार का निरीक्षण, बंदियों की समस्याएं सुन दिए आवश्यक निर्देश

Loading

Maharajganj kabhar live 
महराजगंज। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद मलिक तथा जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को जिला कारागार का त्रैमासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुरुष एवं महिला बैरकों, रसोईघर, चिकित्सालय तथा जेल परिसर का जायजा लेकर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण भी किया।
इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बंदियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद उनके त्वरित निस्तारण के लिए जेल प्रशासन को आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने आगे कहा कि सभी बंदियों को जेल मैन्युअल के अनुरूप आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। साथ ही जरूरतमंद बंदियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समन्वय से समय पर विधिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने बीमार बंदियों के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि सभी बंदियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना जेल प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
महिला बंदियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों के संबंध में जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने विशेष संवेदनशीलता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उनके लिए विशेष कक्षाओं एवं रचनात्मक गतिविधियों का नियमित आयोजन कराया जाए। जिससे उनका मानसिक एवं सामाजिक विकास सुनिश्चित हो सके। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने जेल अधीक्षक को जिला एवं सत्र न्यायाधीश के सभी निर्देशों का प्रभावी ढंग से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) मुकेश यादव, जेल अधीक्षक बी.के. गौतम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
error: Content is protected !!