![]()

सांकेतिक तस्वीर
Msharajganj khabar live
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव गिरहिया के बरगद टोला में कुछ लोगों के बीच मारपीट हो रही थी। इस दौरान बीच बचाव करने पहुंची एक महिला को कुछ लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर लहूलुहान कर दी। इतना ही नहीं वह लोग महिला को जानमाल की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। पुलिस इस मामले में मंगलवार को पीड़िता की तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर ली है।
पीड़िता शकुंतला देवी निवासी गिरहिया गांव के बरगद टोला ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि बीते 27 जुलाई की रात करीब सात बजे कुछ लोग गोलबंद होकर ढेसो निवासी कमलेश को बेरहमी से मारपीट रहे थे। पीड़िता का आरोप है कि इस बीच वह बीच बचाव करने पहुंची तो कुछ लोग आक्रोशित होकर उनकी ही बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं वह लोग उन्हें जानमाल की धमकी भी देने लगे। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अंकित सिंह ने बताया कि मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी कपिल देव, गुड्डू, शंभू और श्रवण निवासी गिरहिया वीन टोला के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


