मौके पर मौजूद लोग

Loading

मौके पर मौजूद लोग
Maharajganj khabar live
निचलौल। थाना क्षेत्र के सिसवा मार्ग स्थित सात-पांच नहर पुल के किनारे नहर की पटरियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को प्रशासन ने कार्रवाई की। सिंचाई विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर पटरियों से अवैध कब्जे हटवा दिए।
नायब तहसीलदार पीयूष जायसवाल ने बताया कि नहर की पटरियों पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले करीब 35 लोगों को नियमानुसार नोटिस दिया गया था। इसके साथ ही संबंधित दुकानों और मकानों पर नोटिस चस्पा भी किए गए थे। कब्जाधारियों को अतिक्रमण स्वयं हटाने के लिए पर्याप्त अवसर दिया गया, लेकिन इसके बावजूद पटरियों से कब्जे नहीं हटाए गए।
बुधवार को सिंचाई और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद बुलडोजर की मदद से नहर की पटरियों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। प्रशासन की कार्रवाई से मौके पर काफी देर तक हलचल बनी रही। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता तन्नूश्री मिश्रा ने बताया कि नहर की पटरियों को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए नियमानुसार कार्रवाई की गई है। अतिक्रमण हटाए जाने के बाद नहर की पटरियों पर आवागमन और रखरखाव की व्यवस्था सुचारु होने की उम्मीद है। इतना ही नही कब्जाधारियों को दोबारा अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
error: Content is protected !!